आगरा -लड़का और लड़की की लाशें खेत में पड़ी मिलीं, हत्या की आशंका

0
193

रिपोर्ट -नसीम अहमद/आगरा – थाना कागारोल के नगला गोरऊ में प्रेमी प्रेमिका के शव खेत में पड़े मिले हैं । सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर ख़ुद एस एस पी आगरा जोगेंद्र कुमार पहुंचे.उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से बातचीत की मौक़े पर लड़के के परिजन आ गए। लड़के के पिता ने बताया कि फोन करके लड़के को बुलाया गया था, उसके बाद इन दोनों की हत्या कर दी गई।
दोनों नाबालिग बताएं जा रहे हैं। प्रेमी श्यामवीर की उम्र 17 वर्ष और प्रेमिका पूजा की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है। दोनों ही एक ही गांव गोरऊ के रहने वाले थे। श्यामवीर धौलपुर में टैम्पो चलाता था। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की पुलिस जांच में जुटी है, वहीं लड़का और लड़की दोनों के परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है।
प्रेमी श्यामवीर के पिता ने कहा कि उनका लड़का घर पर सो रहा था। तभी उसके मोबाइल पर फोन आया। लड़की के पिता ने उसे फोन कर बुलाया था, जिसके बाद लड़के और लड़की की हत्या कर दी गई। एस एस पी आगरा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा l