जींद गैंगरेप – जिस आरोपी को खोज रही थी पुलिस, उसकी लाश मिली

0
159

कुरुक्षेत्र  – कुरुक्षेत्र से लापता 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ बर्बर गैंगरेप और नृशंस हत्या के मामले में जिस लड़के को आरोपी माना जा रहा था, उस लड़के का भी शव बरामद हुआ है l  पुलिस को करनाल-कुरुक्षेत्र की सीमा पर बटेडा गांव में एक गली-सड़ी लाश मिली है l  लाश की पहचान उस लड़के के रूप हुई है जो इस गैंगरेप में शक के दायरे में था और लड़की के परिजनों ने इस लड़के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी l घरवालों ने उसके हाथ पर अंग्रेजी में गुदे नाम के अक्षरों जी.के से पहचान की है । इसी छात्र का रिश्ते में चचेरा भाई अभी गायब है। वह अम्बाला के एक स्कूल में 12वीं का छात्र है। यह लड़का भी उसी दिन से गांव से लापता था जिस दिन से लड़की गायब हुई थी l

बता दें कि 15 जनवरी को हरियाणा के जींद में एक नाबालिग लड़की का क्षत-विक्षत शव मिला था l  डॉक्टरों ने लड़की के साथ बर्बरता से गैंगरेप होने की पुष्टि की थी l  रेप के बाद लड़की की हत्या कर दी गई l लड़की के शरीर पर बर्बरता के कई निशान मिले थे l  मृतका पिछली 9 जनवरी से घर से लापता थी l  लड़की के पिता ने बताया कि उन्हें गांव के ही एक लड़के पर लड़की का अपहरण करने का शक है, क्योंकि वह भी उसी दिन से गांव से गायब है l   लड़के की लाश मिलने से पुलिस को इस मामले में जांच की दिशा को बदलना पड़ा है l पुलिस ने शंका जाहिर की है कि मृतक लड़का-लड़की किसी गिरोह के चंगुल में फंस गए होंगे और उसी गिरोह ने लड़की के साथ बर्बरता कर दोनों को मार कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया होगा l