Kullu,कुल्लू (हि०प्र०) – सैंज में पुलवामा आंतकी हमले को लेकर सड़को पर उतरे लोग

0
222

रिपोर्ट-निखिल/कुल्लू-जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के खिलाफ सोमवार को सैंज में विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सैंज घाटी के पंचायती राज के जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, महिला मंडल, युवक मण्डल, ट्रक यूनियन और दर्जनों जनवादी संगठन एक साथ पाकिस्तान के विरोध में पाकिस्तान का पुतला जलाकर अपना रोष प्रकट किया। इस प्रदर्शन में जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी सहित आम जनता ने शहीद जवानों के लिए मौन रखा और मोमबत्ती जलाकर श्रदांजलि दी। इस दौरान घाटी के विभिन्न संगठनों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन भी किया तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सैंज घाटी की जनता ने बाजार में मार्च निकाला। इसमें विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।
जनवादी नेता नारायण चौहान ने कहा कि यह घटना राष्ट्र के लिए बड़ी चुनौती है, जिसका जवाब देना आवश्यक है। लोगों ने कहा कि इस दुखद घड़ी में घाटी की आम जनता पीड़ित परिवारों के साथ है। व्यापार मंडल व महिला मंडल सैंज ने भी जवानों पर हुए हमले पर संवेदना व्यक्त की है। जिला परिषद अध्यक्ष रोहिणी चौधरी ने शहीदों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि देश की जनता शहीदों के परिवार के साथ है। सैंज घाटी की जनता ने सांझा तौर पर श्रदांजलि का आहवान किया गया था। प्रदर्शन में बीडीसी सदस्य मीरा देवी, पंचायत समिति के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर, उप प्रधान बालमकुंद, व्यापार मंडल म प्रधान सुरेश कुमार, टैक्सी यूनियन के प्रधान दीपक बिष्ट, भाजपा महामंत्री मोतीराम ठाकुर, जिला सेवादल के संयोजक महेश शर्मा, सैंज महिला मंडल प्रधान संतोष शर्मा, किसान नेता मोतीराम कटवाल सहित सैंकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।