करनाल – दुर्गा शक्ति एप महिलाओं को असुरक्षित महसूस होने पर करेगी मदद : पुलिस महानिरीक्षक

0
354
करनाल –  पुलिस महानिरीक्षक नवदीप सिंह विर्क ने करनाल पुलिस की दुर्गा शक्ति रेपिड एक्षन फोर्स को सम्बोधित करते हुए कहा है कि हरियाणा सरकार महिला सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क है। महिला सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए विशेष रूप से दुर्गा शक्ति रेपिड एक्षन फोर्स संरचना की गई है। जिसका छोटा नाम डी.एस.आर.ए.एफ है। डी.एस.आर.ए.एफ को महिला सुरक्षा करने के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया गया है। सम्पूर्ण साजो सामान से युक्त करके आपको महिला सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है।
 विर्क ने डी.एस.आर.ए.एफ. को सम्बोधित करते हुए कहा महिलाओं की मदद के लिए दुर्गा शक्ति के नाम से एक एपलिकेशन लांच किया गया है जो सभी एन्डरायड मोबाईल पले स्टोर से डाउन लोड किया जा सकता है। विर्क ने डी.एस.आर.एफ. टीम के मोबाईल में एप डाउनलोड करवाते हुए उसके काम करने के तरीके  के बारे मे अवगत करवाया कि यह पले स्टोर में दुर्गा शक्ति एप टाईप करते ही आपके सामने दुर्गा शक्ति एप का आईकन आ जाऐगा उसके बाद उसको इंसटाल करके ओपन करे उसके बाद साईन अप पर जाकर अपना नाम, मोबाईल न0, 4 अंको का कोई भी पिन जो आपको पसंद हो उसके बाद किसी रिश्तेदार  व जानकार व घरवालों का एमरजेन्सी नम्बर में टाईप करंे उसके बाद अपना बल्ड ग्रुप डालकर रजिस्टर करके, अपना मोबाईल नम्बर व 4 अंको का पिन डाल कर इसको लागइन कर सकते है।  विर्क ने टीम को 15 दिन का टारगेट दिया है कि अगर टीम द्वारा 15 दिन के अन्दर-अन्दर 10,000 महिलाओं को एप के बारे में जागरूक किया व उसको डाउन लोड करा सके तो प्रत्येक को 500 रूप्ये व प्रंशसा पत्र देकर सम्मानित किया जाऐगा।
आई.जी. ने  बताया कि इस एप की विशेष बात यह है कि आप इस पर रजिस्ट्रेशन के बाद पूरे हरियाणा में कहीं भी यदि अपने आप को असुरक्षित महसुस कर रही हैं, तो इसमें दिए गए लाल बटन का प्रयोग कीजिए। तभी जल्द से जल्द डी.एस. आर.ए.एफ. के सबसे नजदीकी प्वाइंट से आपको सहायता पहुंचाई जाएगी।