ओला कैब चालक ने किया दिल्ली के डॉक्टर को अगवा, मेरठ से छुड़ाया गया

0
229

मेरठ – ओला कैेब चालक द्वारा अगवा किए गए दिल्ल के डॉक्टर को को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद मेरठ के शताब्दीनगर सेक्टर-1 से बरामद कर लिया। गोलीबारी में एक बदमाश को पैर में गोली लगी है। दिल्ली पुलिस का एक जवान भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। डाक्टर को मकान में बंधक बनाकर रखा गया था।

दिल्ली में मेट्रो हार्ट एवं कैंसर अस्पताल प्रीत विहार के डॉक्टर श्रीकांत गौड़ का छह जुलाई को ओला कैब से अपने घर लौट रहे थे तभी कैब चालक और उसके साथियों ने डॉक्टर को अगवा कर दादरी ले गए। यहां बदमाशों ने डॉक्टर गौड़ को मेरठ ले गए और वहां एक घर में बंधक बनाकर फिरौती की मांग की।

दिल्ली पुलिस से शिकायत के बाद मामले में छानबीन शुरू कर दी गई। अपहरणकर्ताओं ने पांच करोड़ की फिरौती मांगी थी। लोकेशन के बाद पुलिस ने मुजफ्फरनगर, खतौली और मेरठ में घेराबंदी की। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने अपहरण करने वाले मेरठ के दादरी (दौराला) गांव निवासी अनुज की पांच दिन पूर्व एनएच-58 पर घेराबंदी भी की, लेकिन आरोपी अनुज कार छोड़कर खेत में फरार हो गया। इसके बाद से दिल्ली पुलिस मेरठ में ही डेरा डाले हुए थी।

बुधवार शाम को दिल्ली पुलिस को परतापुर के रिठानी और शताब्दीनगर में कुछ संदिग्धों की लोकेशन मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए शताब्दीनगर सेक्टर-1 में सोहनवीर के मकान नंबर 4-बी को घेर लिया। पुलिस टीम और अपहरणकर्ताओं के बीच मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश को पैर में गोली भी लगी।  पुलिस टीम ने मौके से ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस की टीम ने डाक्टर श्रीकांत को सकुशल मुक्त करा लिया। जिस बदमाश के पैर में गोली लगी, उसकी पहचान मुकेश के रूप में हुई है। फिलहाल मुख्य आरोपी अनुज और सुशील फरार हैं।