अकबर नहीं सही मायने में महाराणा प्रताप द ग्रेट – गृहमंत्री

0
401

कैथल – कलायत की अनाज मंडी में राज्यस्तरीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे केंद्रीय सिंह राजनाथ सिंह ने कहा कि अकबर नहीं सही मायने में महाराणा प्रताप द ग्रेट हैं। उन्होंने कहा कि शिरोमणि महाराणा प्रताप को जाति, पंथ और मजहब में नहीं बांधा जा सकता। उन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर स्वाधीनता की लड़ाई लड़ी, लेकिन इतिहासकारों ने वीरों से भेदभाव किया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार 2022 में हर सिर को छत देने के वादे पर कायम है। इस मौके पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कलायत में वीर महाराणा प्रताप के नाम पर कालेज बनाने की घोषणा की। इसमें इसी सत्र से क्लासें शुरू होंगी। इससे पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि राजनाथ सिंह का विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर, शिक्षा मंत्री रामविलाश शर्मा, सांसद राजकुमार सैनी, सीपीएस श्याम सिंह राणा, जयदीप राणा, भाजपा प्रांतीय उपप्रधान धर्मपाल शर्मा आदि नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। राजनाथ सिंह को तलवार देकर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।